सुंदरबनी। बाजार में कोविड-19 के लिए जारी बंदिशों का उल्लंघन करके बिना मास्क घूमने वाले एक दर्जन लोगों के शनिवार को चालान काटे गए। एडीसी विनोध कुमार बहनाल, तहसीलदार रविशंकर शर्मां तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसडी सिंह ने संयुक्त रूप से बाजार का दौरा किया। दुुकानदारों को हिदायतें दीं कि त्योहारी मौसम को देखते हुए दुकानों में सामाजिक दूरी को बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा जाए। इस संबंध में एडीसी विनोध कुमार बहनाल का कहना है कि जब से कोरोना संक्रमण के मामले कम होना शुरू हुए हैं तो लोग फिर लापरवाह हो रहे हैं। इस कारण कोविड-19 के लिए जारी बंदिशों का पालन कम हो रहा है उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बेशक थोड़ा कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है। इसके लिए लोग कोविड-19 के लिए जार बंदिशों का पूरी तरह से पालन करें। संवाद