राजोरी। जिले में रविवार को 4 और कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इससे जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या 35 हो गई है। जिला प्रशासन के अनुसार रविवार को जो नए 4 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वो सभी 4 जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दो बच्चे जेएनवी स्कूल के विद्यार्थी हैं, जबकि 2 अन्य बच्चे अन्य स्कूलों के हैं। एहतियात के तौर पर स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सभी पॉजिटिव बच्चों के परिजनों की सैंपलिंग सोमवार को की जाएगी। सभी बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं और उन्हें घर में आइसोलेशन में रखा गया है। संवाद