नौशेरा मे लोगो को जागरूक करने के साथ बिना मास्क पहने चालको को जुर्माना किया
नौशेरा। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर बनाई गई टीम ने जगह-जगह नाके लगाकर लोगों के चालान काटे। साथ ही उनसे जुर्माना वसूल किया। इस दौरान लोगों में मास्क वितरित किए। टीम में शिक्षक प्रदीप शर्मा, हरमोंहिंदर सिंह, डॉक्टर हरपाल सिंह, जाकिर हुसैन व विजय चौधरी की मौजूदगी रही।
प्रदीप शर्मा ने बताया कि 46 नाके लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। संवाद