फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना से सरपंच सहित 2 लोगो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक सरपंच सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 224 हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के थन्नामंडी ब्लॉक के मांगोटा पंचायत के सरपंच अब्दुल अजीज को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार के लिए जीएमसी राजोेरी में भर्ती किया गया था। लेकिन, उपचार के दौरान उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उन्हें अपने स्तर पर कश्मीर घाटी स्थित सौरा अस्पताल ले गए, जहां शनिवार की सुबह तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं, राजोरी के डलहौड़ी गांव के निवासी एक अन्य व्यक्ति को कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेना के 150 जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के आदेश पर दोनों का अंतिम संस्कार कोविड एसओपी के अंतर्गत कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजोरी में शनिवार को कोेरोना संक्रमित 10 नए मामले भी सामने आए हैं। इनमें से दरहाल चिकित्सा ब्लॉक से पांच, कालाकोट से तीन और मंजाकोट से दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपायुक्त के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें अब भी जिले के विभिन्न ब्लॉकों में युद्ध स्तर पर कोरोना सैंपलिंग और टेस्टिंग का कार्य कर रही हैं। विभाग की टीमें घर घर जा कर लोगो की कोरोना सैंपलिंग और वैक्सीनेशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें