फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। रोटरी क्लब राजोरी ग्रैंड ने मंगलवार को जीएमसी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब के जिला प्रधान लोकेश बक्शी की अगुवाई में हुआ। क्लब ने 16 डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल भेंट कीं और प्रशंसा पत्र दिए। साथ ही उनकी सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। जबकि, दो दर्जन के करीब पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित करते हुए उनमें मिठाई और खाने पीने का अन्य सामान वितरित किया। इस अवसर पर जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. ब्रिज मोहन गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने कहा कि इससे डॉक्टरोें और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का मनोबल बढ़ता है। उनमें और अधिक सेवाभाव से कार्य करने की इच्छा शक्ति उत्पन्न होती है। ज्ञात है कि क्लब ने जीएमसी में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए करीब एक महीने तक मुफ्त लंगर सेवा चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें