राजोरी। कोरोना वायरस के घटते प्रभाव के बीच जिले में सोमवार को 33 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सात बच्चे भी हैं। अच्छी बात यह है कि सोमवार को जिले भर में कोरोना संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ताजा मिले 33 मामलों में कालाकोट से दो, मंजाकोट से चार, दरहाल से 15, कंडी से 10 और नौशेरा से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। वहीं, संक्रमित पाए गए सात बच्चों की आयु एक से 15 साल के बीच है। जिला प्रशासन के आदेश पर विभिन्न इलाकों में कोरोना सैंपलिंग, टेस्टिंग और वैक्सीनेशन का सिलसिला जारी है। संवाद