फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना से दो लोगों की मौत32 नए पॉजिटिव मामले भी आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 32 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 203 हो गई है। जानकारी के अनुसार सुंदरबनी निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग और मंजाकोट निवासी एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीएमसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान ही शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा जिले में आए नए 32 मामलों में दरहाल से 10, कालाकोट से सात, कंडी से तीन, सुंदरबनी से एक, नौशेरा से तीन और मंजाकोट से आठ लोग शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें