राजोरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि 38 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार कोतरंका तहसील की तरकस्सी निवासी एक महिला और मेंढर निवासी एक आदमी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीएमसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ ही 38 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें दरहाल से 14, कालाकोट से चार, कंडी से सात, सुंदरबनी से एक, नौशेरा से दो और मंजाकोट से 10 लोग शामिल हैं।