फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी पुलिस ने कोविड -19 टीकाकरण पहल में सहायता की

विज्ञापन
राजोरी पुलिस ने कोविड -19 टीकाकरण पहल में सहायता की - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए पुलिस भी बहुत सहायता कर रही है। विशेष शिविर हो या घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान हो, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी विभागों की टीकाकरण टीमों की सहायता के लिए पुलिस तैनात है, और लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिले के सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की टीकाकरण में सहायता के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कई केंद्रों पर पुलिस बूढ़े नागरिकों को कंधे पर लादकर टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस तरह के प्रयासों की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें