फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों की आवाजाही के लिए जल्द खोला जाए मुगल रोड 18-57-41

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मुगल रोड को खोले जाने की मांग अब तेज होती नजर आ रही है। पुंछ के गांव बफलियाज के लोगों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को पूर्व सरपंच मुमताज हुसैन दोई और सामाजिक कार्यकर्ता काजी कमर जावेद और आसिफ महमूद ने प्रशासन से अपील की है कि आम यात्रियों की आवाजाही के लिए मुगल हाईवे को तुरंत बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजोरी-पुंछ के मजदूर वर्ग का एक बड़ा तबका कश्मीर से जुड़ा है, जिन्हें काम के लिए कश्मीर आना-जाना पड़ता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र कश्मीर विश्वविद्यालयों से जुड़े हुए हैं। मुगल रोड के बंद होने से इन सभी को अपने नियमित काम करने और आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल भी सड़क को नहीं खोला गया था, और इस साल भी मार्ग बंद है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुगल रोड को न खोलने कारण नहीं बताया जा रहा। जब गुज्जर, बकरवाल वर्ग और मरीजों के लिए अगर यह सड़क बहाल कर दी गई है तो बाकी लोगों के लिए क्यों नहीं। छात्रों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए मुगल रोड को जल्द से जल्द खोल दिया जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मुगल हाईवे को हमेशा के लिए यात्रा योग्य बनाया जाए और पीर पंजाल क्षेत्र के लोगों को सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें