फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने गुज्जर एवं बकरवालों के बीच कोविड और राशन किट बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने जिले के पीर पंजाल रेंज के दूरदराज इलाकों के लोगों का समर्थन करने के लिए समोट स्थित सेना की आरआर बटालियन ने गुज्जर और बक्करवाल परिवारों के करीब 350 लोगों को कोविड किट और राशन किट वितरित किए। जो पहाड़ियों में रह रहे हैं, और कश्मीर घाटी जा रहे हैं। सेना ने कंडी, बुद्धल, खवास और दरहल के पीर पंजाल रेंज और चासाना और ममनकोट के क्षेत्रों में कोविड किट और राशन किट वितरित किए। उक्त किट 350 जरूरतमंद गुज्जर और बक्करवाल परिवारों को वितरित की, जिसमें एनजीओ गूंज शामिल है, जो पूरे देश में आपदा राहत, मानवीय सहायता और सामुदायिक विकास में अग्रणी एनजीओ है। प्रत्येक राशन किट में आटा, दाल, चना, नमक, सरसों का तेल और लिप्टन टी और प्रत्येक कोविड किट में साबुन, डिटर्जेंट साबुन और मास्क शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें