नौशेरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सोमवार को उप जिला अस्पताल का दौरा कर मरीजों को आने वाली परेशानियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा आज पूरा विश्व कोरोना की चपेट में है। हम सभी को एकजुट होेकर इसके खिलाफ खड़े होना होगा। बीएमओ डॉ. सतपाल के साथ डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, अन्य के कोविड में योगदान की सराहनीय की। कहा कि कोरोना की चेन को मिल कर तोडे़ंगे। इसमें डीडीसी, बीडीसी, पंच, सरपंच सभी कोरोना की चेन को तोडे़ंगे। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल से भी जानकारी भी ली गई। संवाद