फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने जरूरतमंदों को मुहैया कराया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। सामाजिक संस्था इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने राजोेरी में खाद्य वितरण अभियान शुरू किया। संस्था यह सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे ही कि कोई परिवार भूखा न सोए।
विज्ञापन

महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के बाद संस्था ने उन वंचितों को भोजन उपलब्ध कराने की पहल की जो स्वास्थ्य और वित्तीय संकट से प्रभावित हैं। संस्था ने प्रवासी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए भोजन राहत के उपाय किए। अभियान के दूसरे चरण में संस्था ने बेला पार्क में राजोेरी के रंग जाति पंथ धर्म की परवाह किए बिना 200 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष शफकत मीर ने कहा कि जरूरतमंदों को राशन वितरण का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। शफकत मीर ने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों के लिए चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें