फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सक्रंमण से एक ओर मौत सात लोग नए कोरोना सक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। इससे सुंदरबनी में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविबार को सुंदरबनी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या में काफी कमी हुई है। रविवार को सुंदरबनी से कुल सात नए संक्रमित मिलने से लोगों ने राहत महसूस की है। बीते दो सप्ताह बाद से सुंदरबनी पहली बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दहाई के अंक से नीचे आया है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी भी सुंदरबनी से कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सख्त कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है, जिसमें प्रशासन की ओर से अभी किसी किस्म की छूट मिलने के आसार नहीं हैं। क्योंकि सोमवार से अभी भी कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ा दिया है, जिसमें कुछ जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को छोड़कर कहीं पर भी कोई छूट नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें