राजोरी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित 41 नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 266 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले से जो 41 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें राजोरी टाउन के विभिन्न वार्डों से 6, राजोरी के जवाहर नगर से 5, सुंदरबनी चिकित्सा ब्लॉक से 9, कालाकोट से 8, दरहाल से 6 और नौशेरा एवं कंडी से 11 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नए 41 मामलों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 266 पहुंच गई है, जबकि जिले भर में अब तक 57 लोगोें की कोरोना से मौत हो चुकी है।