सुंदरबनी में कोविड -19 टीकाकरण के अभियांन का उद्घाटन करते एडीसी व अन्य।
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। उपजिला अस्पताल में भी शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। एडीसी विनोद कुमार वहनाल ने बीएमओ डॉ. मंजूर हुसैन की मौजूदगी में टीकाकरण कराया। सुंदरबनी में कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका स्वास्थ्य कर्मी अनूप कुमार रैना को लगाया गया। इसके बाद उपजिला अस्पताल और ब्लाक के अन्य सब सेंटरों में तैनात 77 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण को लेकर तय सभी सावधानियों का पालन करते हुए पूरी निगरानी के बाद शाम को सभी कर्मियों को घर भेज दिया गया। इस संबंध में बीएमओ का कहना है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के पहले दिन कुल 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन समय कम होने के कारण 77 लोगों को ही वैक्सीन दी गई और 23 लोगों को सोमवार को दी जाएगी। संवाद