सुंदरबनी। डीडीसी चुनाव में निर्वाचित राजेंद्र शर्मा ने डाकबंगले में एडीसी विनोद कुमार बहनाल के साथ सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लोगों की बेहतरी के लिए चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि लोगों की बेहतरी के लिए किए जा रहे कामों को समय के अंदर पूरा किया जाए। किसी भी काम को कराने में पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि किसी किस्म की शिकायत न आए। इस मौके पर उन्होंने कोविड-19 दवा के वितरण के तौर तरीकों पर विचार विमर्श करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ कोविड-19 दवा के वितरण करने की रूपरेखा तैयार कर लें। इसमें वह अन्य विभागों का भी सहयोग ले सकते हैं। ताकि जल्द से जल्द हर नागरिक तक कोवडि-19 दवा पहुंच सके। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन स्योट बालकृष्ण शर्मा भी उनके साथ रहे। संवाद