फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंचे मंजाकोट के अब्दुल रहमान  कहां खुदा का शुक्र है कि उन्हें मिला नया जीवन. 

विज्ञापन
कोरोना को हराकर ठीक हुए मंजकोट के अब्दुल रहमान का फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजौरी  मंजाकोट से कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीज अब्दुल रहमान कोरोना को  मात देकर ठीक होकर वापस घर पहुंच गए हैं।  करीब 17 दिन जम्मू के मेडिकल कॉलेज में रहने के बाद उनके जब टेस्ट नेगेटिव आए तो उन्हें वहां से छुट्टी करके घर भेज दिया गया।   रेहमान ने बताया कि 17 दिन तकवो जम्मू के मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन में रहे हैं इस दौरान हर पल  वो खुदा का शुक्र करते रहे हैं कि हर दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार आता रहा है।  जीएमसी जम्मू में जिस प्रकार से उन्हें सुविधाएं मिली जिस प्रकार से डॉक्टर ने उनका इलाज किया वह उनको उनकी हिम्मत बांधी उससे ही वो कोरोना  जैसे घातक बीमारी से लड़ कर वापस आए हैं।  अब्दुल रहमान ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए इंसान के पास विल पावर होनी चाहिए और उसी विल पावर से कोई भी किसी भी रोग को मात दे सकता है। उन्हनो आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी लोग उनसे कहते हैं वह घरो में रहे और बाहर बिल्कुल ना निकले। सोशल डिस्टेंसिंग का बहुत खास ख्याल रखें और करुणा से लड़ने के लिए अपने आप को साफ सुथरा रखें।  कहीं भी भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।  केवल घर के अंदर रहे व  अपने परिवार के साथ रहे तब जाकर ही वह करोना जैसे घातक वायरस के प्रकोप से बच सकते हैं।   अब्दुल रहमान ने बताया कि उनके पिता भी उनके साथ पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन उनका उपचार अभी जारी है लेकिन भगवान की कृपा से ही वह ठीक हो कर वापस घर पहुंच गए और अब भी उन्हें घर 11 दिन घर में क्वॉरेंटाइन में रहना है। अभी वह 11 दिन किसी और से नहीं मिलेंगे और अधिकारों के द्वारा दिए गए निर्देश का पूरा पालन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें