सुंदरबनी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने सोमवार को डाकबंगले में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उपजिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कोरोना काल के दौरान बंद पडे़ विकास कार्यों को फिर से शुरू कराने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को आ रही परेशानियों को दूर करने का हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने एडीसी को निर्देश दिए कि वह हर विभाग के कामकाज पर निगरानी रखें, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं को पूरा लाभ मिल सके। संवाद