सुंदरबनी। डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने गांव लम्मन के एससी मोहल्ले के लोगों की मांग को पूरी करते हुए बुधवार को सड़क का निर्माण शुरू कराया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मांग उनकी दशकों पुरानी थी, लेकिन किसी ने भी उनकी मांग को पूरा करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने डीडीसी राजेंद्र शर्मां का धन्यवाद किया। राजेंद्र शर्मां ने कहा कि वह केंद्र सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे पर चलकर विकास कार्य करा रहे हैं। लम्मन एससी मोहल्ले के लोगों ने उनसे सड़क की मांग की और उन्होंने बिना किसी देरी के सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। बहुत जल्द सड़क के तैयार होने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। संवाद