नौशेरा। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुण्य मनाई। पार्षद विजय बख्शी की देखरेख में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। पार्षद वार्ड ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। युवाओं को मतदान की उम्र 21 से 18 साल की। पंचायत राज के लिए विशेष योगदान दिया। देश को विकास की ओर ले जाने में उन्होंने विशेष योगदान दिया।
इस मौके पर सुरेश शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेंद्र पाल, गौरव शर्मा, अशोक गुजराल, राज कुमार आदि की मौजूदगी रही।