फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: निर्धारित समय सीमा के भीतर करें कार्यों को पूरा

Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा करते अ​धिकारी। स्रोत : प्रशासन - फोटो : rajauri
विज्ञापन
डीसी ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की
विज्ञापन

राजोरी। राजोरी में डीसी अभिषेक शर्मा ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए व्यापक समीक्षा बैठक का संचालन किया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया।
उन्होंने दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने एवं अनुबंध की शर्तों के अनुसार जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए। साथ ही जूनियर इंजीनियरों को परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए नियमित साइट दौरे करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में उन योजनाओं के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल घटकों को भी शामिल किया गया, जिनकी परिचालन स्थिति पर डीसी ने अपडेट मांगा। बैठक के दौरान ठेकेदारों से बातचीत कर कार्यों के निष्पादन में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। डीसी ने जेजेएम के सफल क्रियान्वयन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि राजौरी के निवासियों को सुरक्षित एवं विश्वसनीय पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में कार्यकारी अभियंता (पीएचई), कार्यकारी अभियंता (जेपीडीसीएल), कार्यकारी अभियंता (आरएंडबी), गुणवत्ता नियंत्रण एवं योजना प्रभाग (क्यूसीएंडपीडी), जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) तथा राजौरी की थर्ड-पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) टीम के प्रतिनिधि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें