स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा में मौजूद सैन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : rajauri
राजोरी। जिले में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत, भारतीय सेना ने सद्दा एवं बुद्धल में स्थानीय नागरिकों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ का आयोजन किया। इस संवाद का उद्देश्य सेना और आम जनता के बीच पहले से मौजूद बंधन को मजबूत करना, क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विकास से जुड़ी विभिन्न चिंताओं पर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम की अनौपचारिक एवं संवादात्मक शैली ने विश्वास और सहयोग की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लगभग 70 पुरुषों की भागीदारी से प्राप्त फीडबैक एवं सुझाव भविष्य के सामुदायिक विकास प्रयासों में सहायक सिद्ध होंगे। संवाद