फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठंड

Fri, 11 Dec 2015 02:00 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार और वीरवार की दरमियानी रात को एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर बदले व हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन


रात को शुरू हुई हलकी बूंदाबांदी वीरवार को भी दिन भर रुक-रुक कर होती रही। वहीं, जिले के पीरपंजाल के ऊंचे पहाड़ बर्फबारी के बाद सफेद हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त ठंड का एहसास हो रहा है। शहर में दिनभर रुक-रुक कर हलकी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं के चलते शहर में ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे आग के पास बैठे रहे। उधर पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर हलकी बर्फबारी होने से जिले के पहाड़ी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की मंजाकोट, कोटरंका, बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल तहसीलों में लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास हो रहा है। आलम यह है कि आग और गर्म कपड़े भी ठंड के प्रकोप को कम करने में विफल साबित हो रहे हैं। वहीं बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री मापा गया है। रात के समय तापमान और भी गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें