नौशेरा। गीता कुमारी अध्यक्ष तहसील कानूनी सेवा समिति उप न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार राजू सम्याल और बार सदस्य पैनल वकीलों ने सहायता प्रदान की। पीएलवी और नौशेरा के लोगों ने भी भाग लिया। लोग अदालत मेें 40 मामले सामान्य, 01 पूर्व मुकदमेबाजी और 800 ट्रैफिक चालान के रखे गए, जिनमें से 366 मामलों को मध्यस्थता, सुलह और पक्षों द्वारा सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाया गया और एमवी के बकाएदारों से 82300 रुपये दिलाए गए। संवाद