फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस वोटिंग में भी गठबंधन की जीत अध्यक्ष नेकां, उपाध्यक्ष कांग्रेस का बना

विज्ञापन
राजोरी में अध्यक्ष पद के विजेता को प्रमाणपत्र देते डीसी।
विज्ञापन
राजोरी। क्रॉस वोटिंग के बावजूद गुपकार गठबंधन-कांग्रेस गठजोड़ ने राजोरी जिला विकास परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। शुक्रवार करवाए गए चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के एडवोकेट लियाकत नसीम आठ वोट लेकर अध्यक्ष बन गए। कांग्रेस के पूर्व मंत्री शब्बीर खान भी आठ वोट लेकर उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

बुद्धल से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी शाजिया अख्तर को भाजपा के समर्थन से कुल छह वोट मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी और दरहाल से निर्वाचित इकबाल मलिक को भी छह वोट प्राप्त हुए। गुपकार गठबंधन व कांग्रेस के पास कुल नौ वोट थे लेकिन दोनों पदों के लिए इनके प्रत्याशियों को आठ वोट मिले। यानी एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की।
राजोरी में 13 फरवरी को चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन भाजपा और निर्दलीय सदस्य चुनाव के लिए आयोजित बैठक में शामिल नहीं हुए। कोरम पूरा न होने पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद से भाजपा के पक्ष में चर्चाएं चल रही थीं। शुक्रवार को गुप्त मतदान के नतीजे आने पर गठबंधन का पलड़ा भारी साबित हो गया। जिला विकास परिषद में नेशनल कांफ्रेंस के सर्वाधिक पांच सदस्य जीतकर आए हैं, जबकि गुपकार गठबंधन सदस्य पीडीपी का एक सदस्य है। कांग्रेस के 3 सदस्य हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अध्यक्ष की सीट के लिए भाजपा ने भी पूरा जोर लगाया। भाजपा के तीन जबकि एक-एक सदस्य अपनी पार्टी और निर्दलीय जीते हैं।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष चुनाव में पीएजीडी का पलड़ा भारी
जम्मू। त्रिस्तरीय पंचायत के तहत जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुए डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में गुपकार गठबंधन का पलड़ा भारी रहा। पीएजीडी के पास आठ, भाजपा के छह, अपनी पार्टी के दो, पीएजीडी से अलग होने वाले पीपुल्स कांफ्रेस के एक, निर्दलियों का तीन सीटों पर कब्जा रहा। पीडीपी से अलग होकर पार्टी बनाने वाले पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी की जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने बहुमत न होने के बाद भी उलटफेर करते हुए श्रीनगर व शोपियां डीडीसी अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। बारामुला में पीपुल्स कांफ्रेंस व अपनी पार्टी के सहयोग से पीएजीडी को पटखनी देते हुए निर्दलीय तथा पूर्व सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी सफीना बेगम चुनाव जीतने में सफल रहीं। जम्मू में पूर्व मंत्री भारत भूषण अध्यक्ष बने हैं।
डीडीसी अध्यक्षों का प्रोटोकॉल जल्द
जिला विकास परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की नजरें अब अधिकारों व सम्मान के लिए सरकार की तरफ से जारी होने वाली अधिसूचना पर लगी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार जिला विकास परिषद के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों के प्रोटोकॉल व उन्हें सुविधाएं व उनके अधिकारों को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग 22 या 23 फरवरी को अधिसूचना जारी कर सकता है। जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण का कहना है कि उम्मीद है कि सरकार सदस्यों के अलावा अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के अधिकारों, कार्यालय से लेकर अन्य तौर तरीकों को लेकर अधिसूचना जल्द जारी करेगी। ताकि जिला विकास परिषद हर जिले में बेहतर तरीके से कार्य कर पाएं और जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

यह है स्थिति
पीएजीडी-बांदीपोरा, गांदरबल, पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, किश्तवाड़, रामबन व राजोरी
भाजपा-कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रियासी, डोडा
अपनी पार्टी-श्रीनगर व शोपियां
निर्दल-बारामुला, बडगाम, पुंछ
पीपुल्स कांफ्रेंस-कुपवाड़ा,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें