नौशेरा मे यातायात विभाग ने नाके लगाकर , चालान कर जागरूक करते
नौशेरा। यातायात विभाग ने मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शनिवार को शिकंजा कसा। डीटीआई आजाज मिर्जा ने नौशेरा व आसपास के क्षेत्र में नाके लगा कर बिना दस्तावेज व हेलमेट लगाए छोटे बडे़ 20 वाहनों के चलान काटे। उन्होंने चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि गाड़ी ओवरलोड न करें। निर्धारित किराए से अधिक वसूलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी यातायात विभाग नाके जारी रखेगा। संवाद