फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ी के नाम रहा वालीबाल प्रतियोगिता

Mon, 30 Mar 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल के उद्देश्य से वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सुंदरबनी नगर में लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जम्मू व कश्मीर पुलिस और कांगड़ी क्लब के बीच हुआ।

जिसमें बेहद रोमांचक मुकाबले में कांगड़ी क्लब ने जम्मू कश्मीर पुलिस को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

जम्मू कश्मीर पुलिस के राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी अशोक कुमार अत्री मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेेहतर तालमेल और युवाओं में खेल भावना बढ़ाने के उद्देश्य से ही ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें