पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन. संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जमकर गोले बरसाए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने पहले पूंछ के बालाकोट में और फिर राजौरी के तरकुंडी इलाके में फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे फाइर की और बाद में मोटर गोले दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी की मंजाकोट तहसील के तरकुंडी, पंजगराई आदि क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों व सेना की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाने का प्रयास किया। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी थी