पाकिस्तान ने की फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी पाकिस्तान सेना ने रविवार की रात को एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जमकर गोले बरसाए. जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में भारी गोलाबारी शुरू कर दी. पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और वाद में मोटार शैल डालने शुरू कर दिए जिससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना मोर्टार शैल दाग़ कर भारतीय क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। वहीँ राजोरी शहर से सटे टंडवाल क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना इतनी भारी गोलाबारी कर रही है कि उसकी आवाज उनके घरों तक पहुंच रही है. मंजाकोर्ट के लोगों ने बताया कि वह रमज़ान में नमाज अता कर अब आदत कर रहे थे कि पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा. वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया है बस समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलाबारी जारी थी