फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-राजोरी हाईवे पर नाके को कार से मारी टक्कर, भागने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 01:27 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

जम्मू-राजोरी हाईवे के नौशेरा स्थित लाम्बेरी इलाके में सुरक्षा जांच के दौरान नाके पर कार चढ़ाकर बैरिकेड्स क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने वाहन मालिक मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-राजोरी हाईवे पर सुरक्षा जांच के दौरान नाके को कार से टक्कर मारकर भागने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने वाहन मालिक मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा जांच के लिए कार को नाके पर रोका गया था। इसी दौरान चालक ने जांच से बचकर भागने की कोशिश की और कार से बैरिकेड्स को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान और वाहन का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की।

पुलिस ने जांच के दौरान संबंधित कार का पता लगाकर उसे जब्त कर लिया और उसके मालिक मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम (पीडीपीपी एक्ट) की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें