विकास ब्रिज के पास सड़क हादसे के बाद चालक फरार, गंभीर हालत में घायल जीएमसी राजोरी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। थन्नामंडी से राजोेरी की ओर जा रही एक ईको कार बुधवार को विकास ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में कार में सवार दो मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान परवीन कौसर पत्नी मुनीर हुसैन (35) और सुमैरा कौसर पुत्री मुनीर हुसैन (15) निवासी अजमताबाद, थन्नामंडी के रूप में हुई है। ईको चालक मौके से फरार हो गया। चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जीएमसी राजोेरी रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।