फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

Tue, 11 Feb 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद कर्मचारी। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
राजोेरी। सुंदरबनी के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में सोमवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को योजना के लाभों और कार्यान्वयन के बारे में शिक्षित करना था। एडीडीसी डॉ. राज कुमार थापा की देखरेख में आयोजित शिविर में एडीसी सुंदरबनी राजीव मगोत्रा, एसीडी विजय कुमार वर्मा सहित अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे। एडीडीसी ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे इस योजना को अपने इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय रूप से भाग लें। प्रशासन ने नागरिकों से आगे आकर योजना के लाभों को प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें