सांबा। बीएसएफ व पुलिस की एसओजी ने शुक्रवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगते गांवों में तलाशी अभियान चलाया। इस हफ्ते दोमाना क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की हलचल देखे जाने, आरएसपुरा में सीमा पार आतंक का संदेश लेकर आए कबूतर के पकड़े जाने व कठुआ के जुथाना में संदिग्ध देखे जाने पर सीमावर्ती गांव बैनगलाड़, सोरडी और छिंकी को बीएसएफ व पुलिस जवानों ने खंगाला। नदी-नालों में सरकंडों व खेतों को भी तलाश गया। पुलिस के एडिशनल एसपी गारू राम की देखरेख में अभियान चलाया गया। संवाद