फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: राजोरी के थन्नामंडी में जमीन विवाद बना हत्या की वजह, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Wed, 17 Jun 2026 11:13 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी

सार

राजोरी के थाना थन्नामंडी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की उसके ही भाई और परिजनों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन
मृतिक का परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शमीम अख्तर पत्नी मुनीर हुसैन निवासी बेहरोट थन्नामंडी ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके पति मुनीर हुसैन की उनके ही भाई और परिजनों द्वारा जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर नंबर 77/2026 दर्ज कर ली है।  पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें