फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बालकों का शतरंज और बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर-जोनल जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिताओं में बालिका कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो के फाइनल संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। अंतर-जोनल जिला स्तरीय अंडर-19 बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिताओं के दौरान विभिन्न खेलों के रोमांचक फाइनल मुकाबले देखने को मिले। जिले के विभिन्न जोन से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बलजराल्ला ने राजोेरी को 8 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। बलजराल्ला की नफीजा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन


वहीं वॉलीबॉल के फाइनल में डंडेसर ने राजोेरी को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। डंडेसर की इफरोजा चौधरी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया।

खो-खो के फाइनल में मंजाकोट ने डंडेसर को 8 अंकों से हराया। मंजाकोट की रोजिया कौसर को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

प्रतियोगिताओं का रोमांच इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, राजोेरी में भी जारी रहा, जहां अंडर-19 बालकों ने शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शतरंज के फाइनल में सुंदरबनी के प्रिक्षित खजूरिया ने आदित्य शर्मा को हराकर जीत हासिल की।

बैडमिंटन डबल्स में नौशेरा ने सुंदरबनी को 2-1 से हराया, जबकि सिंगल्स में राजोेरी ने नौशेरा पर 2-1 से जीत दर्ज की। इन मुकाबलों ने जिले के विभिन्न जोन में उभर रही खेल प्रतिभाओं की गहराई को उजागर किया।
विज्ञापन


ये प्रतियोगिताएं केवल ट्रॉफी और पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का मंच भी प्रदान कर रही हैं। जिले भर से बालक और बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी राजोरी में बढ़ती खेल संस्कृति और युवा प्रतिभाओं की अपार क्षमता को दर्शाती है। इस अवसर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग के आयुक्त सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के मार्गदर्शन की सराहना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें