जीएमसी राजोेरी में रक्तदान करते हुए। - संवाद
- फोटो : rajori
राजोेरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सेवा भारती ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोेरी में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें मुख्य अतिथि एसएसपी गौरव सिकरवार रहे। इसके अलावा डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक शिव कुमार और जीएमसी की ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ. इरम यास्मीन मौजूद रहे। सेवा भारती जम्मू कश्मीर लद्दाख की कार्यकारी सदस्य शक्ति गुप्ता ने रक्तदान शिविर की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अध्यक्ष सोरब गुप्ता, उपाध्यक्ष राजिंदर शर्मा, महासचिव रजत गुप्ता और टीम के सदस्य निखिल शर्मा, निपुण गुप्ता, नितिन बाली, शिव शर्मा, वरुण गुप्ता और अन्य लोग मौजूद थे। यह रक्तदान शिविर समाज की सेवा और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए सेवा भारती की प्रतिबद्धता का प्रमाण था। एसएसपी ने अन्य संगठनों से भी रक्तदान शिविर आयोजित करने पर जोर दिया। संवाद