सुंदरबनी। सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र बाजाबांई गांव में लगे बिजली के 63 केवी ट्रांसफार्मर से चोर तेल चोर कर ले गए। बाजाबांई गांव में चार दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो जाने पर विभाग ने उसे बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया था। लेकिन ट्रांसफार्मर लगने के बाद उसी रात चोरों ने उसका तेल चोरी कर लिया। दूसरे दिन जब विभाग के कर्मचारियों नें ट्रांसफार्मर को चलाने के लिए चेक किया तो उसमें तेल नहीं था। जिसके बाद तेल चोरी की जानकारी सुंदरबनी में विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अफसरों ने पुलिस से तेल चोरी की शिकायत की, फिर ट्रांसफार्मर में तेल डालकर लोगों को बिजली मुहैया कराई। संवाद