फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अनियमित कटौती से लोग हो रहे परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बिजली की अनियमित कटौती हो रही है। इससे लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि बिजली की जर्जर लाइनों में बार-बार आने वाली खराबी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बिजली रहती है। आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासियों, रतन लाल, शाम लाल, संजय कुमार केवल कृष्ण, सुरेंद्र कुमार, ज्ञान चंद, प्रीतम दास आदि का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से वर्षों पहले लगाई गई बिजली की तारों में बार-बार खराबी आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद रहती है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिन भर वह खेतों में काम करने के बाद जब शाम को घरों में पहुंचते हैं तो बिजली नहीं होने के कारण अंधेरे में खाना बनाने और खानें में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि बिजली की जर्जर लाइनों की मरम्मत कराकर बिजली के बार-बार बंद होने की समस्या का हल करके लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें