सुंदरबनी। धार्मिक स्थल शक्ति संस्थान सुंदरबनी में बुधवार को माघ पूर्णिमा पर पिछले तीन दिन से जारी अनुष्ठान संपन्न होने के बाद पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य गोविंद शास्त्री ने बताया कि श्रद्धालु सुबह से ही शक्ति संस्थान पहुंचना शुरू हो गए थे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने लंगर सहित अन्य सेवाओं में योगदान दिया। गौरतलब है कि हर वर्ष माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकाली स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया जाता है। संवाद