फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धल के समोट में नई बैंक शाखा का उद्घाटन:

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू संभाग के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के दायरे का विस्तार करने की पहल के रूप में राजोेरी जिले के समोट गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक की एक नई शाखा का उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन

समोट गांव एक अविकसित पहाड़ी क्षेत्र है, जहां लोगों को बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंचने के लिए लगभग 20 किमी की लंबी दूरी तय कर कोटरांका या बुद्धल जाना पड़ता है।
बैंक के उद्घाटन समारोह में मौजूद भाजपा नेता और प्रवक्ता युवा विंग जम्मू-कश्मीर मंजूर नाइक ने बताया कि यह क्षेत्र के स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही कठिन मांग थी, जिसे प्रशासन ने वित्तीय समावेश सुनिश्चित करने के केंद्र के वादे के साथ पूरा किया गया है। मोदी सरकार की समाज के वंचित वर्गों के लिए और उन्हें उनके दरवाजे पर सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए यह एक पहल की गई है।
विज्ञापन

इस नई जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा का उद्घाटन एडीसी कोटरंका सुरिंदर कुमार ने किया। उद्घाटन में बीडीसी अध्यक्ष बुद्धल न्यू, विभिन्न पंचायतों के सरपंच और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें