फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे साल घरों में अदा की गई नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले भर में बुधवार को कोरोना नियमों का पालन कर लोगों ने बकरीद मनाई। मौके की नजाकत को समझते हुए ज्यादातर लोग घरों में ही रहे, और प्रशासन के आदेशानुसार किसी भी बड़े आयोजन से बचे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह होते ही लोगों ने घर पर ही नमाज पढ़ी, और एक-दूसरे को मुबारकबाद दीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा लोगों को एक जगह पर इकट्ठा न होने के लिए प्रशासन ने निर्देश जारी किए थे। इसलिए, कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोगों ने ईद की नमाज घर पर ही पढ़कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
राजोरी जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य तहसील मुख्यालयों जैसे कंडी, बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, मंजाकोट, कालाकोट, आदि में भी कोरोना नियमों का पालन कर बकरीद का पर्व मनाया गया। साथ ही, जिला प्रशासन भी सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर बनाए हुए था। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ इलाकों में गश्त कर रही थी, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो। वीरवार को भी ईद की धूम और कुर्बानियों का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें