मदरसे के बच्चों के साथ सेना ने मनाया बकरीद का पर्व
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के समोट स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन ने बकरीद के अवसर पर समोट, बुद्धल और कोटरांका में मदरसे के बच्चों के साथ एक उत्सव सभा का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य उनके जीवन में खुशियां फैलाना था। इस अवसर पर सेना ने बच्चों को मिठाई, स्टेशनरी और कोविड आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। पांच वर्ष से लेकर 15 वर्ष की आयु के बच्चे आध्यात्मिक शिक्षा के लिए मदरसा आते हैं। इनमें से कई वंचित परिवारों के बच्चे हैं। इन बच्चों को प्रेरित करने और बकरीद के अवसर पर उत्सव मनाने के लिए सेना ने बच्चों से बातचीत की। कोटरांका में 24, बुद्धल में 19 और समोट में 38 बच्चों सहित कुल 81 बच्चों ने जवानों के साथ ईद मनाई। इस दौरान बच्चों को जीवन में शिक्षा का महत्व और कोविड के बारे में भी जागरूक किया गया। संवाद