सुंदरबनी। पंचायत नाला में बैक टू विलेज-3 कार्यक्र म में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके कारण उनमें मारपीट हो गई। सुुंदरबनी थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार नाला पंचायत में बैक टू विलेज-3 कार्यक्रम में संजय कुमार निवासी नाला की कार्यक्रम में मौजूद नायब तहसीलदार तथा कुछ अन्य लोगों से बहस हो गई। इसके बाद उनकी आपस में हाथापाई हो गई। इस पर संजय कुमार ने नायब तहसीलदार सहित चार लोगों के खिलाफ सुंदरबनी थाने में मामला दर्ज करा दिया। वहीं जवाब में नायब तहसीलदार ने भी संजय कुमार के खिलाफ बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनने में रुकावटें पैदा करने के लिए संजय कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद