पंचायत भवानी ए मे एडवाइजर के के शर्मा ओवरहैड फुट ब्रिज का नींव पत्थर रखते।
नौशेरा। बैक टू विलेज-3 के तहत चल रहे कार्यक्रम में बुधवार को उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा पंचायत भवानी-ए पहुंचे। यहां सरपंच सुनील चौधरी ने उनके समक्ष मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रुप से बंकर बनाए जाने रही। अन्य मांगों में मंगला माता के दैविक स्थल को श्राइन बोर्ड के अधीन किया जाए, भवानी पंचायत को तहसील व ब्लाक का दर्जा दिया जाए, भवानी में डिग्री कॉलेज मंजूर किया जाए, सड़क, बिजली-पानी आदि की मांग भी रखी।
सलाहकार ने कहा कि मुझे नौशेरा में आकर अच्छा लगा। आपकी समस्याओं में कई ऐसी है जिनका समाधान उपराज्यपाल से होगा। उनके समक्ष आपकी समस्याएं रखी जाएंगी। बैक टू विलेज के कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर देखा जाए कि क्षेत्र के विकास में क्या जरूरतें हैं। जिससे लोग खुशहाल रहें। राजोरी में एम्स का काम चल रहा है, सबको इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान सलाहकार ने पंचायत भवानी ए में फुट ओवर ब्रिज निर्माण का नींव पत्थर रखा। कार्यक्रम में एडीसी सुखदेव सिंह समयाल, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, तहसीलदार बाबू राम चौधरी, एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा, बीडीसी चेयरमैन बोधराज आदि मौजूद रहे।