राजोरी। बुद्धल ब्लॉक की केवल पंचायत में वीरवार को आयुष्मान गोल्डन कार्ड शिविर लगाया गया। इसके तहत शासकीय मध्य विद्यालय कंगोटा में वार्ड-सात व आठ के लोगों के 72 कार्ड बनाए गए। प्रभारी ग्राम पंचायत केवल लोअर मोहम्मद रफीक ने बताया कि सीएससी संचालकों के सहयोग से शिविर में बीएलओ, पीआरआई सदस्यों एवं जीएमएस कांगोटा गोल्डन कार्ड के कर्मचारियों को इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। सरपंच फारूक इंकलाबी ने कहा कि जब तक पूरी पंचायत में लोगों का स्वास्थ्य कार्ड नहीं बन जाता, तब तक वे केवल ग्राम पंचायत के शेष वार्डों में इसी तरह के शिविर आयोजित करते रहेंगे। संवाद