फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बीजीएसबी विवि ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. अकबर मसूद ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए बहुआयामी प्रयास की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मौके पर 16 दिनों तक चलने वाले एक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के शिक्षकों के महत्वपूर्ण व्याख्यान, कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर/नारा/लघु फिल्म प्रतियोगिताएं, पैनल चर्चा, आदि कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सहायक प्रोफेसर पर्यावरण विज्ञान डॉ. ममता भट और सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग डॉ. शची सूद द्वारा ने व्याख्यान दिए।
विवि की आंतरिक शिकायत समिति एवं एनएसएस महिला सेल ने एक रैली भी निकाली। विभिन्न विभागों के छात्रों, शिक्षकों और विद्वानों ने घरेलू, मानसिक और यौन हिंसा के पीड़ितों के लिए अपनी एकजुटता और समर्थन दिखाने के लिए रैली में भाग लिया। समिति की पीठासीन अधिकारी डॉ. रोमिना राशिद ने रैली में महिलाओं को दिए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। एनएसएस के समन्वयक डॉ. परवेज अब्दुल्ला ने विशेष रूप से हिंसा के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में महिलाओं का समर्थन करने पर जोर दिया। रैली में नबीला नाजनीन, ममता चौधरी, डॉ. साइमा असलम और राबिया चौधरी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें