फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हायर सकेंडरी स्कूल बाजाबांई में तहसील लिगल अथार्टी की ओर से कनूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। जिला लीगल अथारिटी के दिशानिर्देश पर तहसील लीगल अथारिटी सुंदरबनी ने अनमोल कल्चरल क्लब के सहयोग से हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के साथ-साथ अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। तहसील लीगल अथारिटी सदस्य एडवोकेट संदीप सराफ और विनोद शर्मा ने बताया कि नशा मीठा जहर है। जो नशाखोरी में फंस जाता है वह अपने स्वस्थ के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाता है। इसलिए नशे से दूर रहें। हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिए। कई लोगों को कानून की जानकारी नहीं होने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों में कानून की जानकारी लेते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें