फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धल में जागरूकता शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। समाज के गरीब और हाशिये के वर्गों के लिए सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सरकार की सेवाओं की पेशकश के उद्देश्य से बुद्धल में सामाजिक कल्याण सह जागरूकता शिविर लगाया गया। यह सफल आयोजन था। क्योंकि बुद्धल और उसके आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में बाहर आए और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

समाज के कमजोर वर्गों के पुनर्वास के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ शिविर ने सफलतापूर्वक यह सुनिश्चित किया कि विधवाओं, वृद्धों और विशेष रूप से दिव्यांगाें के लिए पेंशन का लाभ लोगों को प्रदान किया जाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर भाजपा ने मंजूर नाइक, समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद बट्ट, तहसील समाज कल्याण अधिकारी खुर्शीद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें