फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कुपोषण व एनीमिया खत्म करने के लिए बांटा जाएगा फोर्टिफाइड चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्टिफाइड चावल के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) फूड स्टोरेज डिपो राजोेरी में बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां एमआईई हायर सेकेंडरी स्कूल धनोर के छात्रों को आमंत्रित किया गया था। उन्हें एफसीआई के कामकाज, इसके उद्देश्य और गोदामों में संग्रहीत विभिन्न खाद्यान्नों खास कर फोर्टिफाइड चावल के बारे में बताया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को फोर्टिफाइड चावल के बारे में जागरूक करना था, जो अब पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) के तहत वितरित किया जा रहा है। स्कूली बच्चों को बताया कि सामान्य चावल की तुलना में फोर्टिफाइड चावल फायदेमंद है। इसके पोषण मूल्य को बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व मिलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन एफसीआई की ओर से अशोक कुमार डिपो प्रभारी और सौरव सिंह चौहान गुणवत्ता निरीक्षक की मौजूदगी में किया गया। प्रभारी ने बताया कि कुपोषण और एनीमिया को खत्म करने के लिए राशन की दुकानों पर सौ फीसदी फोर्टिफाइड चावल बांटा जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने 2024 तक सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील सहित सभी सरकारी योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल बांटने को मंजूरी दी है। इस योजना पर करीब 4,270 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह फैसला बच्चों में पोषक तत्वों और महिलाओं में खून की कमी को देखते हुए लिया गया है। खाद्य मंत्रालय के मुताबिक देश में हर दूसरी महिला में खून की कमी और तीसरा बच्चा कमजोरी से जूझ रहा है। सरकारी योजनाओंं के जरिए फोर्टिफाइड चावल को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें